फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   inauguration constructed college building in Narendranagar

नरेंद्रनगर में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Thu, 11 Jul 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
inauguration constructed college building in Narendranagar
नरेंद्रनगर महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बृहस्पतिवार को धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय को राज्य का सर्वश्रेष्ठ कालेज बनाया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के लिए कई और योजनाओं की भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने धौड़ा पानी से परिसर तक सुगम पहुंच मार्ग बनाने और स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्वीकृति दिलाने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति के लिए दो लाख रुपये देने का आश्वासन देते हुए किताबों के लिए तीन लाख, फर्नीचर के लिए दो लाख और कालेज में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण भी किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्र संघ अध्यक्ष रवि थापा ने मुख्य अतिथि को कालेज की समस्याओं से अवगत कराया। शैक्षिक गतिविधियां, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, डा. सपना कश्यप, डा. संजय महर, डा. सृचना सचदेवा और हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed