{"_id":"60f6ff1e8ebc3e6d49643549","slug":"imprisoned-in-rural-village-of-pinswad-due-to-the-rise-of-dharma-ganga-new-tehri-news-drn385057488","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म गंगा के उफान पर आने से पिंस्वाड़ के ग्रामीण गांव में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म गंगा के उफान पर आने से पिंस्वाड़ के ग्रामीण गांव में हुए कैद
विज्ञापन
बारिश के कारण भिलंगना ब्लाक के सीमांत गांव पिंस्वाड और उरणी के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झाला में धर्म गंगा नदी का पानी बढ़ने और पुल की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं। वहीं गांव में सप्ताहभर से बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दूरसंचार सुविधा भी नहीं है, जिससे कभी अचानक आपदा आने पर प्रशासन को सूचना देना भी संभव नहीं है।
भिलंगना ब्लाक में पिंस्वाड़ के लोग पानी कम होने पर पहले धर्म गंगा नदी से ही आवाजाही करते थे लेकिन कुछ दिनों से नदी का पानी बढ़ने से यहां 18 जुलाई से ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं। वहीं झाला में धर्म गंगा नदी पर बनाया गया नहरनुमा पुल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया है, जिससे गांव तक वाहनों का संचालन ठप हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ टूटने से विद्युत आपूर्ति भी सप्ताह भर से बाधित है। गांव के प्रधान दीपक जखेड़ी ने बताया कि सीमांत गांव पिंस्वाड़ और उरणी बूढ़ाकेदार से कट गया है। गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं है, दूरसंचार सुविधा भी नहीं है, ऐसे में कोई समस्या आने पर किसी से संपर्क करना भी मुश्किल है। आपातकाल में मोबाइल से बात करने के लिए गांव से आधा किमी दूर खड़ी पहाड़ी पर जाना पड़ता है। उन्होंने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर गांव से 12 किमी दूर झाला में आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। इस बाबत ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बुद्धिराम कंसवाल ने कहा कि पिंस्वाड़ की 11 केवी की बिजली लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।