{"_id":"6863c38fe19a285727070dd3","slug":"health-atm-became-a-showpiece-in-district-hospital-bourari-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-113351-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिला अस्पताल बौराड़ी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिला अस्पताल बौराड़ी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम
Tue, 01 Jul 2025 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 01 Jul 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी दिक्कतें आने के कारण ठीक नहीं आ रही जांच रिपोर्ट
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में हेल्थ एटीएम कई दिनों से शोपीस बना है। अप्रैल में लगाई गई मशीन कुछ दिन चलने के बाद ही ठप हो गई, जिससे मरीजों को आपातकाल में मशीन का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इमरजेंसी में मरीजों का ब्लड प्रेशर,धड़कन, ऑक्सीजन लेवल, वजन और ऊंचाई आदि की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम स्थापित की गई थी, लेकिन मशीन कुछ दिन काम करने के बाद बंद हो गई है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राय ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित करने के दौरान बेसिक जांच की जा रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इसमें गड़बड़ी शुरू हो गई थी।
तकनीकी दिक्कतें आने के कारण हेल्थ एटीएम से जांच रिपोर्ट सही नहीं आ रही थी। मशीन इमरजेंसी में अधिक उपयोगी साबित हो सकती है, लेकिन तकनीकी दिक्कतें आने के कारण मशीन कई दिनों से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि मशीन खराब होते ही संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया गया था। कंपनी ने इंजीनियर भेजकर मशीन जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिनों से बारिश होने के कारण दिल्ली से इंजीनियर नहीं पहुंच पाया है। मशीन की मरम्मत के बाद हेल्थ एटीएम से जांच फिर से शुरू कर दी जाएगी।