फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Green trees come in the forest of Ganges village

गंगी गांव के जंगल में हरे पेड़ों पर चली आरी

Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Green trees come in the forest of Ganges village
लॉकडाउन के दौरान सीमांत गंगी गांव के जंगल में सैकड़ों हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरत यह है कि वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने डीएफओ, टिहरी डॉ. कोको रासे से रिपोर्ट तलब की है। पेड़ काटने वालों को चिन्हित कर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

गंगी गांव के लोगों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान बाहरी व्यक्तियों के गांव में आने पर प्रतिबंध लगाया था। इस दौरान गांव से तीन किमी दूर ताल नामे तोक के जंगल में बांज, बुरांस, भमोर और थुनैर प्रजाति के सैकड़ों पेड़ों का सफाया हो गया। ताल नामे तोक में पेड़ काटे जाने के बाद वहां अवैध रूप से पांच-छह छानियों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ किसने और क्यों काटे वन और राजस्व विभाग अधिकारियों के पास इसका जबाव नहीं है। राजस्व उप निरीक्षक राधाकृष्ण बिजल्वाण ने बताय कि पेड़ काटे जाने की सूचना पर वे बीते दिन गंगी गांव के ताल नामे तोक पहुंचे। वहां मौके पर भारी संख्या में हरे पेड़ कटे मिले। काटे गए पेड़ों के स्थान पर पांच-छह छानियां निर्माणाधीन है। कहा कि इस संबंध में तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगी गांव में हरे पेड़ काटे जाने की रिपोर्ट टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ से मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ डीएफओ रिपोर्ट दर्ज करांएगे। कितने पेड़ कटे है यह अभी स्पष्ट नहीं है।

-मंगेश घिल्डियाल, डीएम, टिहरी
गंगी गांव में पेड़ काटे जाने की जांच की जा रही है। रेंज अधिकारी और वन कर्मियों को मौके पर जाकर जांच करने को कहा गया है। गंगी और आसपास के इलाकों में कांबिंग चल रही है।
-डॉ. कोको रोसे, डीएफओ, टिहरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed