{"_id":"6ae5e69b46a68d87fb082f84","slug":"green-guardian-club-took-oath-to-plant-and-care-for-trees-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122127-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ग्रीन गार्जियन क्लब ने पौधा रोपकर देखभाल की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ग्रीन गार्जियन क्लब ने पौधा रोपकर देखभाल की शपथ ली
Sat, 31 Oct 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकार मित्र सुनीता पंवार ने यहां केंद्रीय विद्यालय में ग्रीन गार्जियन क्लब का गठन किया। क्लब के आठ सदस्यों ने एक पौधे का रोपण कर दो साल जक उसकी देखभाल करने की शपथ ली। सुनीता ने बताया कि जीआईसी मोलधार, जीआईसी ढुंगीधार और एनटीआईएस पैन्यूला में भी ग्रीन क्लब का गठन कर पौधे रोपकर उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के तहत प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें : डीएम
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विवरण तलब किया गया। बैठक में दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों के प्रकार, थानावार स्थिति और दुर्घटनाओं संबंधी आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेटेट में आयोजित बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा इस वर्ष सितंबर माह तक कुल 5,155 चालान किए गए। जबकि पुलिस विभाग ने 46,432 चालान किए हैं। बीआरओ ने अंधे मोड़ों पर साइनेज लगाए हैं जबकि लोनिवि ने झाड़ी कटान कर विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि तीन मार्गों का आरटीओ द्वारा अनुमोदन किया जा चुका है, जबकि 27 मार्गों के अनुमोदन की कार्रवाई प्रगतिमान है। संवाद