{"_id":"653a57a8ab36033b7f05930a","slug":"graphic-era-students-learned-about-retrofitting-method-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3258-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ग्राफिक एरा के छात्रों ने रेट्रोफिटिंग विधि की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ग्राफिक एरा के छात्रों ने रेट्रोफिटिंग विधि की ली जानकारी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून के एमटेक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने चंबा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ठांगधार का भ्रमण किया। उन्होंने कॉलेज में रेट्रोफिटिंग विधि से चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इस विधि के फायदों की जानकारी हासिल की।
ग्राफिक एरा विवि के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार, प्रो. पी रामा राजू, डॉ. खुशबू उनियाल के मार्गदर्शन में विवि के छात्र-छात्राओं ने इंटर कॉलेज ठांगधार भवन के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कॉलेज में यह कार्य लोनिवि के रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शमीम अहमद अंसारी के निर्देशन में चल रहा है।
अंसारी ने रेट्रोफिटिंग विधि की बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया कि इस विधि से पुराने भवनों को भी भूकंपरोधी और मजबूत बनाया जा सकता है। भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के भवनों को बचाने के लिए भी इसी विधि का प्रयोग किया जा सकता है। ग्राफिक एरा विवि के प्रो. संजीव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को रेट्रोफिटिंग के प्रायोगिक ज्ञान का लाभ मिलेगा। प्रो. राजू ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग में भवनों, पुल और पुरानी इमारतों को भूकंप रोधी बनाने के लिए रेट्रोफिटिंग एक महत्वपूर्ण विद्या है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य पीएल डबराल, सुशील चंद्र तिवाड़ी, राजेश रमोला, उदयवीर राणा, गिरवीर गुसाईं, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश रतूड़ी, जय प्रकाश गौड़, अनामिका डंगवाल, पूनम डोभाल, प्रमिला मखलोगा, देव कुमार, कृष्ण बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।