फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government needs to change disaster relief standards: MLA Negi

सरकार को आपदा राहत के मानकों को बदलने की जरूरत : विधायक नेगी

Thu, 13 Nov 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Government needs to change disaster relief standards: MLA Negi
लंबगांव (टिहरी)। ओण व रैका के आपदा पीड़ित परिवाराें को विधायक विक्रम सिंह नेगी ने राहत सामग्री वितरित की। तहसील मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नेगी ने आपदा प्रभावित 170 परिवारों को अपनी ओर से भी एक-एक तिरपाल वितरित की। उन्हाेंने कहा कि राज्य में आपदा के मानकाें काे बदलने की आवश्यकता है। सरकार को आपदा प्रभावितों की समस्याओं और जरूरतों को देखते हुए जल्द आपदा के मानकों को बदलने का कार्य करना चाहिए। आपदा से घर, कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने के एवज में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को मात्र 6500 साै और कृषि भूमि के एवज में 360 रुपये प्रति नाली की दर से मुआवजा दिया जा रहा है जो पर्याप्त नहीं है। इस मौके पर एसडीएम स्नेहहिल कुंवर, तहसीलदार आनंदपाल, प्रधान मनीष चाैहान, राजेश रावत, प्रवीण पंवार, नत्थी लाल, मदन सजवाण, परमवीर पाेखरियाल, चंदन सिंह राणा, बेताल सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed