फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government four-year term of double engine failed

डबल इंजन की सरकार का चार साल का कार्यकाल विफल

Thu, 18 Mar 2021 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Government four-year term of double engine failed
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए चार साल के कार्यकाल को विफल बताया है। कहा कि सरकार के पास चार साल की चार बड़ी उपलब्धि भी जनता को बताने लायक नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो युवाओं को रोजगार से लेकर जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गजा में आयोजित जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेता भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर बरसे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया था। वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रही है। कहा कि युवा रोजगार के लिए, जनता सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और उपनल कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों के लिए आंदोलित है, लेकिन भाजपा केवल सीएम का चेहरा बदलकर अपने पापों को छिपा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 18 मार्च 2017 को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। बावजूद सरकार चार साल में पूरी तरह फेल हो चुकी है। देवप्रयाग, नरेंद्रनगर कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के सह प्रदेश प्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिले के प्रभारी विजयपाल सजवाण, गढ़वाल लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी, राजपाल खरोला, कुंवर सिंह चौहान, सुमना रमोला, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, राकेश राणा, सोबन सिंह नेगी, विजय गुनसोला, विक्रम पंवार, साब सिंह सजवाण, दर्मियान सजवाण, टंकी सिंह नेगी, हरिओम भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed