फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Lake bustles with tourists; boat operators all smiles.

Tehri News: सैलानियों से गुलजार रही टिहरी झील, बोट कारोबारियों के खिले चेहरे

Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Tehri Lake bustles with tourists; boat operators all smiles.
नई टिहरी। वीकेंड पर टिहरी झील रविवार को दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही है। बोटिंग करने के लिए टिहरी झील में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसायिओं और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। रविवार को टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 728 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को टिहरी झील में सुबह से ही सैलानियों की अच्छी खासी आवक देखने को मिली। इससे बोट व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, देहरादून, हरिद्वार से बड़ी संख्या में सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे। सैलानियों की बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाय और स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

हालांकि मानसून के बाद पिछले दो-तीन से झील क्षेत्र में पर्यटकों की चहल कदमी बढ़नी शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को झील क्षेत्र दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही। लेकिन रविवार को बोटिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या 728 तक जा पहुंची। सैलानियों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाय और स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के नवीन नेगी, अंमित गौड़ ने बताया कि रविवार को सैलानियों ने बड़ी संख्या में झील में बोटिंग और साहसिक खेलों का मजा लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मौसम सामान्य होने पर झील क्षेत्र में इसी तरह पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed