फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Aditya and Priya Yogi won the Under-17 long jump.

Tehri News: लंबी कूद अंडर-17 में आदित्य और प्रिया योगी जीते

Sun, 04 Oct 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 04 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Aditya and Priya Yogi won the Under-17 long jump.
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की तीन दिवसीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-17 लंबी कूद बालक वर्ग में आदित्य पंवार और बालिक वर्ग में प्रिया योगी अव्वल रही।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में तीन दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य सविता देवी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं ने बताया कि रविवार को संपन्न प्रतियोगिता के अंडर-17 लंबी कूद बालक में कृष्णा पुंडीर, अनीश रांगड, बालिका में प्रियांशी, सानिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-17 गोला फेंक बालिका वर्ग में दिव्या पहले, आरुषी नक्चचाल दूसरे तथा मोनिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में नितिन, हर्षित, सौरभ, बालिका में ऋषिका, आकांक्षा, प्रियांशी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राम सिंह, जगमोहन सिंह, राजेश सिंह व 600 मीटर दौड़ बालिक वर्ग में तानिया, कनिष्का, आकांक्षा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के करीब 40 इंटरमीडिएट और हाईस्कूल विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें अंडर-14, 17 और अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होगी। इस मौके पर संजय चौहान, देवेंद्र रावत, नितिन यादव, कमल पुंडीर, सुमिता रावत, अनीता मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed