फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gas cylinders will now be distributed twice a month in the Jaunpur area.

Tehri News: जौनपुर क्षेत्र में अब हर माह दो बार होगा गैस सिलिंडरों का वितरण

Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinders will now be distributed twice a month in the Jaunpur area.
नैनबाग/थत्यूड़। जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मसूरी इंडेन गैस एजेंसी ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हर माह दो बार रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति का नया रोस्टर जारी किया है। इससे मार्च से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मसूरी इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने बताया कि जौनपुर क्षेत्र में अब निर्धारित तिथियों पर रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। थत्यूड़ बाजार में प्रत्येक माह 10 और 25 तारीख, नैनबाग बाजार में 11 और 26 तारीख को आपूर्ति होगी। भवान, थान, भाल, बिलोदी पुल, किक्ट, आबली-साबली, कुड़, डॉडा की बेली, खानेरी, सिंजल, खट्ट, अगिन्डा, गडेथ, मराड़ और घाटी क्षेत्र में 7 और 24 तारीख को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैपंटी बाजार में 6 और 22 तथा गरखेत क्षेत्र में 23 तारीख को आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

धनोल्टी, सत्यो, हटवाल गांव और मठियाण गांव में 2 और 17 तारीख को रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। प्रबंधक रावत ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम खराब होने या वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति नहीं हो पाती है तो अगले दिन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed