{"_id":"6abe5f4f07bdf5368b0cbd58","slug":"department-forgot-to-provide-the-atal-utkrisht-badge-to-the-teacher-tehri-news-c-50-1-nth1001-121601-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अटल उत्कृष्ट का तमगा मिला शिक्षक देना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अटल उत्कृष्ट का तमगा मिला शिक्षक देना भूल गया विभाग
Thu, 01 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिलारी में कला और राजनीतिक विज्ञान विषय के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।
प्रतापनगर के जीआईसी सिलारी के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र राणा ने बताया कि सिलारी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज होने के बाद भी वहां पर मानकों के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती नहीं है। विद्यालय में करीब 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन शिक्षकों के अभाव में छात्रों की पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में कला विषय का पद 10 वर्ष से अधिक समय से रिक्त पड़ा है। राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता पद भी गत एक वर्ष से खाली पड़ा है। विद्यालय में दो पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के स्वीकृत होने के बाद भी एक भी कर्मचारी नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से विद्यालय के छोटे-मोटे कार्य संचालित करवाने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर अभिभावक और पीटीए संघ की ओर से कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया गया लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिल पाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र विद्यालय में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है।
जीआईसी सिलारी में खाली पदों पर स्थाई शिक्षकों की तैनाती का हर संभव प्रयास किया जा रहा। स्थाई शिक्षक न मिलने पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर पदों का भरा दिया जाएगा। विद्यालयों में खाली पड़े पदों की पूर्व में सूची शासन को भेजकर शिक्षक मांगे गए हैं।
-कमला बड़वाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी।