फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Birla Campus, Srinagar, becomes champion in men's volleyball.

Tehri News: पुरुष वॉलीबाॅल में बिड़ला परिसर श्रीनगर बना चैंपियन

Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Birla Campus, Srinagar, becomes champion in men's volleyball.
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का खिताब बिड़ला परिसर श्रीनगर ने अपने नाम किया। एक दिन पहले महिला वर्ग में भी बिड़ला परिसर विजेता बना था। फाइनल में बिड़ला परिसर ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को हराकर खिताब जीता।
बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल परिषद के सदस्य डॉ. एसके चतुर्वेदी और खेल सचिव डॉ. केसी पेटवाल ने किया। उद्घाटन मुकाबले में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून को 25-16, 25-19 से हराया। एसआरटी परिसर ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 25-16, 25-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने कॉमर्स कॉलेज ऋषिकेश को 25-19, 25-23 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एसआरटी परिसर को 25-23, 25-22 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 25-19, 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को 25-11, 25-15 से हराकर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सचिव डॉ. पेटवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की पुरुष टीम उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में पंजाब विश्वविद्यालय और महिला टीम लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदेश का नेतृत्व करेगी। परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. सना रफी, डॉ. राजेश्वरी चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सजवाण, नैतिक कुमार, मृदुल मखलोगा, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed