{"_id":"5fe4c9ac8ebc3e3d574409fa","slug":"gandhi-badoni-of-uttarakhand-remembered-on-jayanti-new-tehri-news-drn365646436","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर उत्तराखंड के गांधी बडोनी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर उत्तराखंड के गांधी बडोनी को याद किया
विज्ञापन
उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती जिलेभर में कोविड-19 के कारण सादगी से मनाई गई। लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बडोनी की जयंती पर उन्हें जिलेभर में याद किया गया। उनके पैतृक गांव भिलंगना ब्लाक के अखोड़ी गांव में इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच से जुड़े लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान की जानकारी दी। मंच के अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल, संस्थापक रमेश उनियाल, देवाशीष डंगवाल, सरोप सिंह और शूरवीर लाल आदि मौजूद थे। वहीं समूंण फाउंडेशन के मुखिया बचन सिंह रावत की ओर से अखोड़ी गांव में निशुल्क कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया गया। सेंटर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख बसुमति घणाता और जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण ने किया। क्षेत्र के दर्शन लाल ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखोड़ी के लिए एक कंप्यूटर और प्रिंटर भेंट किया। इस मौके पर लोक गायिका बीना बोरा, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, माउंट वैली के अवतार सिंह नेगी, विक्रम घणाता, प्रशिक्षिका प्रिया नेगी, द्वारिका उनियाल और विजय पैन्यूली मौजूद थे।
इधर, नई टिहरी में कांग्रेसियों ने जयंती पर बडोनी को याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि बडोनी के सपनों का राज्य बनाने का सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, दर्शनी रावत, राजेंद्र डबराल, सुरेश चौहान, मुर्तजा बेग, सुरेश जुयाल, लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, सतीश चमोली, जमीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बड़ोनी की जयंती पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज जाजल में शिक्षकों, छात्रों ने बडोनी को याद किया। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर भाषण, लोकगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण में दीपक प्रथम, शीतल द्वितीय और सपना तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीके सिंह, लक्ष्मण रावत, भूपेंद्र सैनी, शीशपाल भंडारी, पीके अवस्थी, डीएस रावत, एलएस रावत, एसएस भंडारी, एस कुमार, एनसी सकलानी, अनूप भट्ट, रामपाल, दिनेश सजवाण, अखिल कोठियाल, रमेश दत्त आदि मौजूद थे। संवाद
संस्कृति दिवस के रूप में मनायी बडोनी की जयंती
श्रीनगर। हिलांस साहित्यिक और सामाजिक संस्था की ओर से उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती को संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि पृथक राज्य के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ने वाले बडोनी सभी उत्तराखंडियों के आदर्श हैं। साहित्यकार डा. विष्णुदत्त कुकरेती ने कहा कि बडोनी के जीवन का एकमात्र उद्देश्य समाज प्रबोधन था। उमा घिल्डियाल, डा. सुभाष भट्ट, प्रकाश चमोली, पालिका कीर्तिनगर के पूर्व अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, दीना धिरवाण, देवेंद्र उनियाल व रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदीप अणथ्वाल, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, महेश गिरि, मुकेश काला, सुधाकर बाबुलकर, राकेश पंत, प्रमोद उनियाल, मुकेश नौटियाल व राजेंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभाकर बाबुलकर ने किया। वहीं, विकास खंड कीर्तिनगर के जीआईसी पिपलीधार में इंद्रमणि बडोनी का याद किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, प्रवक्ता जसवंत लाल, गणेश रतूड़ी व किशोरी सिंह आदि मौजूद थे।