{"_id":"6739db05a0033fbd270d80fb","slug":"four-students-of-engineering-college-selected-for-north-zone-competition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109733-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र चयनित
Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी-आइएचईटी) भागीरथीपुरम टिहरी के चार छात्रों का चयन नाॅर्थ जोन की अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। छात्र अब नॉर्थ जोन में उत्तराखंड तकनीकी विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीएचडीसी आईएचईटी के छात्रों ने कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से कॉलेज का नाम रोशन किया है, जिसमें कबड्डी के लिए सौरभ नारिया और संजय रुदोला, फुटबाल के लिए गौरव धुंडियाल और शतरंज के लिए आयुष नौटियाल का चयन हुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान और खेल प्रभारी अतुलेश डबराल ने छात्रों को मिली इस सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
निदेशक डॉ. प्रधान ने कहा कि छात्रों का यह चयन संस्थान की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि इंजीनियरिंग के साथ-साथ संस्थान में शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी बेहतर तरीके से चलाई जा रही है। खेल प्रभारी डबराल ने छात्रों को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए बधाई देते हुए नॉर्थ जोन में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रयास करने को कहा है। संवाद