फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four more corona positives found in Tehri district

टिहरी जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four more corona positives found in Tehri district
टिहरी जिले में बुधवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 420 हो गई है। हालांकि 381 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव के 39 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चारों लोग महाराष्ट्र से लौटे थे, जिसमें दो लोग चंबा और एक-एक भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम 4160 लोगों के सैंपल ले चुकी है, जिनमें से 3207 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 246 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को 37 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वर्तमान में 1478 लोग संस्थागत और 2812 लोग होम क्वारंटीन हैं। अब तक भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक 185 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि जाखणीधार में 41, प्रतापनगर में 39, थौलधार और देवप्रयाग में 36-36, चंबा में 32, जौनपुर में 24, नरेंद्रनगर में 15 और कीर्तिनगर में कुल आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed