फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Foundation stone of building construction laid after 34 years of establishment

Tehri News: जल्द बनकर तैयार हो जाएगा केंद्रीय विद्यालय

Tue, 20 Feb 2024 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of building construction laid after 34 years of establishment
स्थापना के 34 साल बाद रखी गई भवन निर्माण की आधारशिला
विज्ञापन

नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय के स्थापना के 34 साल बाद भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई है। भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था एनपीसीसी अप्रैल 2025 तक भवन निर्माण पूरा करेगी।

मंगलवार को करीब 37 करोड़ की लागत से बनने वाले केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के भवन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम व विद्यालय के अध्यक्ष मयूर दीक्षित ने आधारशिला रखी। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। नई शिक्षा नीति में अब पारंपरिक शिक्षा के साथ ही कौशल विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। नया भवन बनने से टिहरी के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने ही इस विद्यालय का 10वीं से 12वीं के लिए उच्चीकरण कराया। 2010 में स्कूल का भवन स्वीकृत कराया, जो अब धरातल पर उतरने वाला है। डीएम मयूर दीक्षित ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने कहा कि सवा चार एकड़ भूमि पर स्कूल भवन, खेल मैदान, स्टॉफ क्वार्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने कहा कि भवन बनने से छात्रों, शिक्षकों और स्टॉफ को फायदा मिलेगा। इस मौके पर एडीएम केके मिश्रा, एसडीएम संदीप कुमार, केवि संगठन के सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, एनपीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज शुक्ला, बीसूका के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed