{"_id":"6720e50263627930cb0ae47f","slug":"food-supply-department-seized-26-domestic-cylinders-from-hotels-and-dhabas-tehri-news-c-50-1-nth1001-109475-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: खाद्य पूर्ति विभाग ने होटलों और ढाबों से 26 घरेलू सिलिंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: खाद्य पूर्ति विभाग ने होटलों और ढाबों से 26 घरेलू सिलिंडर किए जब्त
Tue, 29 Oct 2024 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्य पूर्ति निरीक्षक विभाग टिहरी ने जिले के विभिन्न बाजारों और कस्बों के होटलों और ढाबों से 26 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी ने सभी जब्त सिलिंडर को संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिया। सिलिंडरों का उपयोग करने वाले होटल और ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
दीपावली के पर्व के मध्यनजर जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने जिले में कार्यरत क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारियों को होटलों और ढाबों में घरेलू गैस का उपयोग के चेकिंग के निर्देश दिए। मंगलवार को चेकिंग के दौरान विभाग की टीम ने मुनीकिरेती के 14 बीघा क्षेत्र से 4, थौलधार के कंडीसौंड से 5, जाखणीधार के जामणीखाल से 2 और कैंपटी से 15 घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्त किया है। सभी सिलिंडरों को क्षेत्रीय गैस एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
सभी लोगों को घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग करने पर नोटिस जारी कर भविष्य में व्यावसायिक उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी रविन्द्र गुसाईं, पूनम रावत, ललित मोहन कठैत, मोहित रमोला, प्रवीन सेमवाल, मनोज बर्त्थवाल, चित्रा कोठियाल, समीर चमोला, योगेंद्र परमार आदि मौजूद थे। संवाद