{"_id":"69d50e4924baadfd44034f1d","slug":"female-teacher-dies-under-suspicious-circumstances-in-moris-netwar-tehri-news-c-54-1-uki1010-119146-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मोरी के नैटवाड़ में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मोरी के नैटवाड़ में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tue, 07 Apr 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड स्थित एक जीआईसी में तैनात एक अतिथि शिक्षिका संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिली। घटना मंगलवार सुबह की है। शिक्षिका के विद्यालय नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने मामला संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शिक्षिका पिछले लगभग तीन वर्षों से जीआईसी में कार्यरत थी। मंगलवार सुबह जब शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंचीं तो अन्य शिक्षकों ने पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश की। कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों और शिक्षकों में शोक है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद