फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers of Thauladhar sowing wheat

Tehri News: गेहूं की बुआई कर रहे थौलधार के काश्तकार

Mon, 12 Feb 2024 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Thauladhar sowing wheat
कंडीसौड़ (टिहरी)। मौसम के अनुरूप अब किसानों ने भी बुआई का समय बदल दिया है। दिसंबर-जनवरी तक बारिश के इंतजार में अधिकतर किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पाए थे। अब फरवरी में बारिश होने पर थौलधार ब्लाॅक के कई गांव के काश्तकारों ने गेहूं की बुआई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कृषक रामदयाल जोशी, गंभीर सिंह राणा और वैशाख सिंह नेगी ने बताया कि पिछले कई महीनों से बारिश नहीं होने के कारण जमीन पूरी तरह से सूख गई थी, जिससे गेहूं की बुआई नहीं कर पाए थे। अब लंबे समय बाद बारिश हुई तो देर से ही सही बुआई शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने कहा कि हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है। बावजूद कोई काश्तकार अब बुआई कर रहा है, तो फसल मिलने की संभावना काफी कम है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बहुत कम फायदा मिलने की संभावना है। किसान मार्च में मटर, उड़द और मूंग की बुआई की तैयारी कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed