फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Expressed protest over not starting nursing recruitment

नर्सिंग भर्ती शुरू न होने पर जताया विरोध

Mon, 25 Jul 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest over not starting nursing recruitment
नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया बार-बार बाधित किए जाने के विरोध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में कार्यरत स्टाफ नर्सेज ने काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्टाफ नर्सेज से जुड़े कर्मियों ने पीएचसी पिलखी में बांह पर काली फीती बांधकर विरोध दर्ज किया। नर्सिंग आफिसर जगदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 2621 पदों पर 21 दिसंबर 2020 को विज्ञप्ति जारी की गई थी लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। कहा वे 10-15 सालों से उपनल, एनएचएम, सीएचओ समेत आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से दुर्गम अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। 2011 के बाद से भर्ती नहीं हुई है। 11 सालों से बेरोजगार प्रशिक्षित नौकरी का राह देख रहे हैं। गत वर्ष भी कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रक्रिया वर्षवार करने का निर्णय लिया गया था लेकिन इस पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर 27 जुलाई से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अनिल रमोला, हरीश कुमार, दुर्गेश मिश्रा, कुशल शाह, अमिता शाह, सुनीता डसीला, विनीता राणा, किशन लाल, मोनिका कोठियाल, मीनाक्षी उपस्थित रही।
विज्ञापन

उधर, श्रीनगर में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण ने बताया कि सरकार की ओर से 12 दिसंबर 2020 को 2621 पदों पर स्टाफ नर्सेज का विज्ञापन जारी किया गया था लेकिन आज तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में नर्सिंग अधिकारी अलका नेगी, संगीता पाल, सैलवीना, मोनिका मुकेश, मनवीर, हेमा नेगी, निकिता सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed