{"_id":"6a0b0a00d3431b69190f547f","slug":"even-two-years-after-the-registration-those-affected-by-the-dam-have-not-received-payment-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118983-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रजिस्ट्री करने के दो साल बाद भी बांध प्रभावितों को नहीं मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रजिस्ट्री करने के दो साल बाद भी बांध प्रभावितों को नहीं मिला भुगतान
Mon, 18 May 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में ग्रामीणों ने उठाई समस्या
भरपूर, मुन्नाखाल, चमराड़ा देवी और गोर्तिकांडा में कॉमर्स फैकल्टी खोलने की मांग
नई टिहरी। साप्ताहिक जनता दरबार में दूर-दराज क्षेत्र से आए फरियादियों ने डीएम नितिका खंडेलवाल को समस्याएं बताकर शीघ्र समाधान की मांग की। दरबार में अधिकतर जल संस्थान, समाज कल्याण, पुनर्वास, लोनिवि और शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में बागी-खेमड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी ने शिकायत दर्ज कराई कि खेमड़ा-कुंडाली मोटर मार्ग के किमी तीन पर भगवानी देवी के मकान के समीप और एक अन्य जगह पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। जनता दरबार में पहुंचे ऋषिकेश के दिनेश चंद्र (मास्टर जी) ने देवप्रयाग क्षेत्र के भरपूर, मुन्ना खाल, चमराड़ा देवी और गोर्ति कांडा इंटर कॉलेजों में कॉमर्स फैकल्टी खोलने और गोर्ति कांडा में जलापूर्ति कराने की मांग की है।
ग्राम भटकंडा लुणेटा के बांध विस्थापितों ने बताया कि वर्ष 2024 में भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी थी, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। नरेंद्रनगर के ग्राम ताछिला की बेमर तोक निवासी रीता देवी ने पेयजल व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है। समाज कल्याण से पेंशन भुगतान कराने, नहर मरम्मत करने, विद्युत पोल हटाने सहित विभिन्न से संबंधित 50 शिकायतें दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
डीएम ने सभी समस्याएं सुनते हुए कुछ का मौके पर निस्तारण किया और अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, सीएमओ डाॅ. श्याम विजय और आईएएस प्रशिक्षु ज्योति आदि मौजूद थे।