{"_id":"5eee3a478ebc3e42fd1f6096","slug":"energy-corporation-store-keeper-dies-in-accident-new-tehri-news-drn347663778","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में ऊर्जा निगम के स्टोर कीपर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में ऊर्जा निगम के स्टोर कीपर की मौत
विज्ञापन
देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार उत्तरकाशी ऊर्जा निगम में तैनात स्टोर कीपर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, रुद्रप्रयाग में सौंराखाल मोटर मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
शुक्रवार रात को एक देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी। नगुण-भवान मोटर मार्ग पर नागराजाधार के समीप देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 70 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ज्ञानसू उत्तरकाशी निवासी अतोल चंद रमोला (57) पुत्र जगत चंद, वाहन चालक नवीन थपलियाल (37) पुत्र अमर देव घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, प्रताप भंडारी और लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर सीएचीसी कंडीसौड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अतोल चंद को मृत घोषित कर दिया। नवीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। मृतक उत्तरकाशी ऊर्जा निगम में स्टोर कीपर के पद तैनात था।
उधर, शुक्रवार देर शाम को तिलवाड़ा से राशन लेकर सौंराखाल की तरफ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सुमित कंडारी, दिनेश असवाल व राजू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई।