फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dress code for the recovery personnel of the bank

बैंक के वसूली कर्मियों के लिए ड्रेस कोड

Thu, 06 Feb 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dress code for the recovery personnel of the bank
टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के 61वें वार्षिक अधिवेशन में आगामी वित्तीय वर्ष में बैंक का लाभांश 10 करोड़ पहुंचाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में बैंक को कुल पांच करोड़ नौ लाख 15 हजार का लाभ हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में बैंक को एक करोड़ 62 लाख का लाभ हुआ था। ऋण वसूली में तेजी जाने के लिए बैंक कर्मियों का ड्रेस कोड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला, विशिष्ट अतिथि विधायक डा. धन सिंह नेगी, बैंक अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने किया। मुख्य अतिथि गैरोला ने बताया कि उत्तराखंड में सहकारिता को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में 34 सौ करोड़ मिले है। हल्द्वानी में सबसे बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है। चंबा भी जल्द छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। विधायक डा. नेगी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने में सहकारिता सबसे बड़ा माध्यम है।
विज्ञापन

बैंक अध्यक्ष रमोला ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न स्रोतों से 78 करोड़ 32 लाख आय के सापेक्ष 73 करोड़ 23 लाख व्यय हुआ है। बैंक के सचिव/जीएम पीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में बैंक की 34 शाखाएं संचालित हैं। नौ स्थानों पर नई शाखाएं खोलने के प्रस्ताव मिले हैं। इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष उपाध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, घनश्याम नौटियाल, गोपाल चमोली, संचालक सोनिया नेगी, जेपी चंद, नरेश नेगी, सतपाल कलूड़ा, उत्तम कठैत, डुग्गा देवी, ऊषा बड़ोला, सुनील हनुमंती, टीकारम भट्ट, गोविंद बिष्ट, डीजीएम मुखराम प्रसाद, बलवीर पुंडीर, सोहनपाल राणा, यशवंत भंडारी, सौरव बधानी, महेश कांत बड़ोनी, प्रदीप उनियाल, एमएन पंचोली, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed