फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Doctor accused of indecency with former minister and his wife

डॉक्टर पर पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी के साथ अभद्रता का आरोप

Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of indecency with former minister and his wife
पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल बौराड़ी में कोरोना का टीका लगाने के दौरान हिमालयन अस्पताल के एक चिकित्सक पर उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने आरोपी चिकित्सक को छुट्टी पर भेजकर मामले के जांच के आदेश दिए हैं। धनै ने डीएम और पीपीपी संचालक हिमालयन अस्पताल के प्रबंधन को भी मामले में पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मंत्री दिनेश धनै पत्नी सीमा के साथ कोरोना टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल गए थे। पूर्व मंत्री ने बताया कि उनकी पत्नी को टीका लगाने के बाद पैरों में झनझनाहट की शिकायत हुई, तो उन्होंने डॉक्टर को बताया। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे हिमालयन अस्पताल के हड्डी रोग डॉक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी को लगवा का अटैक पड़ गया है। जल्द ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ेगा। डॉक्टर के यह कहने पर धनै ने पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी घबरा गए। आरोप लगाया कि डॉक्टर इस बारे में पूछने पर उन्होंने अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर शराब पीए हुए था। अभद्रता करने पर कार्यकर्ताओं ने भी कड़ा रोष जताया है। इस बीच वहां पहुंचे सीएमओ डा. सुमन आर्य और सीएमएस डा. अमित राय ने मामला शांत कराते हुए जांच के आदेश दिए। कुछ देर बाद ही पूर्व मंत्री की पत्नी सामान्य होकर घर निकल गई। सीएमओ ने कहा आरोपी डॉक्टर राजीव सिंघल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि डीएम के आदेश पर आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed