फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   District Panchayat passed budget of 32 crores

जिला पंचायत ने पारित किया 32 करोड़ का बजट

Sat, 07 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat passed budget of 32 crores
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 32 करोड़ 45 लाख 90 हजार 879 का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। बोर्ड ने वर्ष 2019-20 का 32 करोड़ 3 लाख 7 हजार 690 का पुनरीक्षत बजट भी अनुमोदित किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कार्यालय के बजाय अध्यक्ष आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने वित्तीय वर्ष के लिए बजट अनुमोदन पर चर्चा कराई। उन्होंने कहा कि सांसद निधि, विधायक निधि सहित जिला योजना के कई कार्य जिला पंचायत संचालित कर रहा है, जिससे आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यात्रा मार्गों पर शौचालय और यूरेनल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर गत दिन थौलधार ब्लाक के देवीधार में हुई मैक्स वाहन दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जयवीर रावत, विनोद बिष्ट, बलवंत रावत, रघुवीर सजवाण, संगीता देवी, नीलम बिष्ट, प्रर्मिला देवी, पूजा, अजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, रेखा असवाल, नीलम देवी, संजू देवी, कृष्णा भट्ट, अभिलेश कुमार, हितेश चौहान, सतेंद्र धनोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed