फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Distributed posters and pamphlets of 'no mask if no stuff'

‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के पोस्टर और पंपलेट बांटे

Fri, 30 Apr 2021 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Distributed posters and pamphlets of 'no mask if no stuff'
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापार मंडल, नगर पंचायत और पुलिस की पहल पर ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान के तहत मुख्य बाजार के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के पर्चे, पोस्टर चस्पा कर मास्क बांटे गए। दुकानदारों से अपील की गई कि बिना मास्क के किसी को सामान न दें। दुकानों के बाहर सफेद गोले लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी होटल, ढाबा स्वामियों को डिस्पोजल का प्रयोग करने, हाथों को सैनिटाइज करने और बस, टैक्सी वाहन चालकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 50 प्रतिशत सवारी बिठाने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत के ईओ यूडी तिवारी, थाना प्रभारी रमेश सैनी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जगदीश रावत, महामंत्री आशीष रावत, केदार बिष्ट, समीर चंद रमोला, रोशन बर्तवाल और राजेंद्र रांगड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed