फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   dead snake coming out of drinking water line

पेयजल लाइन से निकला मरा हुआ सांप

Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
dead snake coming out of drinking water line
थौलधार ब्लॉक के भंडारर्की गांव में पेयजल लाइन से 4 फीट लंबा मरा सांप निकाला गया। जल संस्थान की लापरवाही पर लोगों ने कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जल संस्थान से टैंक में फिल्टर और जाली लगाने की मांग की जा रही है लेकिन अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने जल्द ही फिल्टर न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भंडारर्की गांव में तीन-चार दिन से पानी की आपूर्ति कम हो रही थी। शनिवार को ग्रामीण जल स्रोत में सफाई करने के उपरांत रिगालिया तोक में लाइन की मरम्मत कर रहे थे। वहां पाइप लाइन का ज्वाइंट खोला तो नल के अंदर मरा हुआ सांप मिला। किसी तरह उन्होंने मरे हुए चार फीट लंबे सांप को नल से बाहर निकाला। साथ ही गांव के लोगों को सूचना दी कि तीन-चार घंटे तक कोई भी नल से पानी न भरे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुशीला देवी, देवी प्रसाद सेमवाल, गुरू प्रसाद सेमवाल, वीरेंद्र सेमवाल, जीत सिंह का कहना है कि भंडारर्की गांव की जनता को शुद्ध व सुरक्षित जल देने के लिए अब तक शासन-प्रशासन और जल संस्थान नाकाम रहा है। बारिश के मौसम में भी स्रोत से सीधे आपूर्ति नल में की जाती है। टैैंक में फिल्टर लगाने और जाली लगाने की मांग को लेेकर कई बार प्रार्थनापत्र दिया गया लेकिन कभी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। पाइपलाइन से मरा सांप निकलने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति न करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारर्की गांव के लोगों ने पानी के नल से मरा सांप निकलने की शिकायत दर्ज की है। तुरंत फीटर को गांव में भेजकर टैंक की सफाई कराई गई। टैंक में दवाई का छिड़काव किया गया। चेंबर पर जाली वाला पाइप जल्द लगाया जाएगा।
-राजवीर महर, अवर अभियंता जल संस्थान कैंडीसौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed