{"_id":"65f88098350c78fc9e00fc1c","slug":"dead-laborer-could-not-be-identified-three-teams-formed-for-investigation-new-tehri-news-c-5-1-gkp1010-374070-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मृत मजदूर की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच के लिए तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मृत मजदूर की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। हिंडोलाखाल मेंं अज्ञात नेपाली मजदूर की हत्या करने के बाद फरार चल रहे उसके साथी मजदूर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच नेपाली मजदूरों को हिरासत में लिया था। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल मेंं 16 मार्च की रात को एक नेपाली मजदूर की हत्या कर उसका साथी मजदूर फरार हो गया था। मृतक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। फरार मजदूर की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमोंं को जिले के अलग-अलग क्षेत्रोें में भेजा गया है। पांच नेपाली मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लेकिन वह भी शिनाख्त नहीं कर पाए हैं। संवाद
विज्ञापन