Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Darkness holds sway in the streets during the festival of lights.

Tehri News: दीपों के पर्व पर गलियों में अंधेरे का डेरा

Tue, 03 Nov 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Darkness holds sway in the streets during the festival of lights.
120 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब, एफ ब्लॉक में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की अंधेरी गलियों को स्ट्रीट लाइट से रोशन करने की मांग
नई टिहरी। दीपावली पर नगर क्षेत्र के चौराहों के साथ ही गलियां भी बिजली से रोशन की जा रही है लेकिन यहां जिला मुख्यालय में दिवाली का त्योहार नजदीक आने पर भी लोगों को अंधेरी गलियों से गुजरना पड़ रहा है। एफ ब्लॉक क्षेत्र में तो दो रात कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में सभी अंधेरी गलियों को रोशन करने की मांग की है।
नई टिहरी नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहे और गलियां स्ट्रीट लाइट से रोशन हो रही है लेकिन अभी भी कई ऐसी जगह हैं जहां लोगाें का अंधेरे में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक समस्या नर्सरी से आगे पशु अस्पताल तक, थाने के पास एक होटल से पशु अस्पताल तक पैदल मार्ग, के ब्लॉक से गोशाला की तरफ और फाइव-ए केमसारी आदि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठती रही है लेकिन अभी तक वह क्षेत्र रोशन नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

एफ ब्लॉक क्षेत्र में भी करीब 120 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब होने से वहां दो रात से अंधेरा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि पोस्ट ऑफिस से जे ब्लॉक की तरफ जाने वाली रोड पर हैंडपंप के पास अक्सर अंधेरा रहता है उस क्षेत्र में अक्सर गुलदार दिखता है। एच ब्लॉक में आंचल डेयरी साइट भी अंधेरा पसरा रहता है। लोगों ने अंधेरी गलियों को स्ट्रीट लाइट से जल्द रोशन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्ट्रीट लाइट बंद होने की सूचना मिलते ही टीम भेजकर सभी लाइटें ठीक कर दी जाती है, एफ ब्लॉक सर्किंट में कुछ फाॅल्ट आ गया था, उसे भी ठीक करा दिया गया है। नगर क्षेत्र में अगर कहीं अंधेरा रहता है, तो शीघ्र ही इसका सर्वे कर वहां स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी।
- प्रशांत कुमार चौधरी, प्रभारी ईओ, नगर पालिका नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed