{"_id":"689b37fd73f81ef789036a53","slug":"danger-of-landslide-again-in-amsera-tehri-news-c-50-1-nth1001-114044-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आमसेरा में फिर बना भू-धंसाव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आमसेरा में फिर बना भू-धंसाव का खतरा
Tue, 12 Aug 2025 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के आमसेरा गांव के 20 परिवारों के भवन और दुकानों को आमसेरा-गौल्डियाणी सड़क निर्माण से भू-धंसाव का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने सड़क बनाने पर रोक लगाने और मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने की मांग की है।
चंबा-ऋषिकेश एनएच पर स्थित आमसेरा गांव के सुंदर सिंह, मोहन सिंह चौहान, भारत भूषण और पूर्ण सिंह चौहान ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 में हेवल नदी में बाढ़ आने से नदी के किनारे कटाव हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर कुछ समय पूर्व शासन-प्रशासन के सहयोग से नदी के किनारे ग्रामीणों के भवन और दुकानों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण किया गया था।
लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से हाल ही में आमसेरा से गौल्डियाणी के लिए सड़क निर्माण शुरू किया गया है जिससे वहां फिर से भू-धंसाव का खतरा पैदा होने से उनके घर और दुकानों को एक बार फिर से खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों में भू-धंसाव होने का भय बना हुआ है। उन्होंने खतरे को देखते हुए गौल्डियाणी सड़क निर्माण के कार्य पर फिलहाल रोक लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उम्मेद सिंह, विजेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, अनुज रावत, धनवीर सिंह, बचन सिंह और सुशीला देवी आदि शामिल थे।