फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Current seemingly burnt teenager, Delhi Refere

करंट लगने से किशोरी झुलसी, दिल्ली रेफर

Thu, 07 Apr 2016 09:33 PM IST
अमर उजाला/नैनबाग (टिहरी)।
अमर उजाला/नैनबाग (टिहरी)। Updated Thu, 07 Apr 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन

बिजली कड़कने से अचानक टेबिल फैन गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक किशोरी झुलस गई। किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं किशोरी को विकास नगर अस्पताल में छोड़कर घर लौट रहे परिजनों का वाहन खाई में गिर गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्राम चडोगी निवासी रामकिशन नौटियाल की बेटी काजल (14) बुधवार शाम को घर में लोहे की एंगिल से बनाई गई चारपाई पर बैठी हुई थी। अचानक बिजली कड़कने से काजल के पास रखा टेबिल फैन उस पर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह पंखे से चिपकी थी। किसी तरह उसे पंखे से छुड़ाकर विकास नगर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद से उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर काजल के परिजन उसे  विकास नगर अस्पताल छोड़कर रात करीब 11.30 घर लौट रहे थे कि जुड्डो पुल के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जुड्डो बांध परियोजना में काम कर रही गैमन कंपनी के कर्मचारियों ने विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती शेखर पुत्र सत्य प्रसाद और सरदार पुत्र सुमेर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र पुत्र ब्रहमानंद, रजत पुत्र कन्हैया सिंह, राजीव पुत्र चंद्र सिंह सभी निवासी बंग्लों की कांडी को देहरादून दून अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed