{"_id":"572638bd4f1c1b7f2b5cd15d","slug":"teenager-raped-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ बलात्कार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ बलात्कार, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 01 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक की किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार शाम को जंगल में चारापत्ती लेने गई हुई थी। उसे जंगल में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन किशोरी को लेकर नागणी पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि सुरेश नाथ (42) ने उसके साथ जंगल में बलात्कार किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं।