फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   supervisor threats to kill junior block pramukh

सुपरवाइजर ने कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 07 Jun 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 07 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
supervisor threats to kill junior block pramukh

थौलधार के कनिष्ठ प्रमुुख और कोटी कालोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने यूपी निर्माण निगम के सुपरवाइजर पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एसपी से मुलाकात कर सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रविवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच जून को कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार ने सीएम हरीश रावत के जनता दरबार कार्यक्रम में कोटीकालोनी में निर्माणाधीन राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने और सुपरवाइजरपर सीमेंट, सरिया बिक्री करने करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीएम ने निर्माण कार्यों की जांच और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। वह बौखला गया और उसने शनिवार शाम सात बजे कुलदीप के मामा नकोट के प्रधान विशन सिंह को फोन कर कुलदीप को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच की।


एसपी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली को जांच सौंपी गई है। एसपी से मिलने वालों में भिलंगना के ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, राकेश लांबा, महादेव मैठाणी, सौरभ तड़ियाल, लखवीर चौहान, पंकज रतूड़ी, सुखदेव बहुगुणा, सोहनवीर सजवाण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed