{"_id":"b359da3049a6a60b8b2af480d448ff9b","slug":"groom-s-brothers-suspicious-death-interrogation-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के भाई की संदिग्ध मौत के मामले में पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे के भाई की संदिग्ध मौत के मामले में पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 13 May 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव में दो बारात के वाहनों को पास देने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक आरएल डोभाल ने धारकोट पथियाणा पहुंचकर घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन राजस्व पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लग पाया।
विज्ञापन
11 मई को कांडाखाल में अलग-अलग दिशाओं से आ रही दो बारातों के वाहनों में पास देने के लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान गढ़सिनवाल गांव के दूल्हे के भाई मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लंबगांव से धारकोट पथियाणा जा रही बारात के वाहन में बैठे लोगों का कहना है कि स्वयं खाई में गिरने से मुकेश की मौत हुई है।
दूसरी ओर, गढ़सिनवाल गांव बारात लेकर जा रहे वाहन चालक सत्य प्रकाश का कहना है कि धारकोट पथियाणा के बारातियों ने मुकेश की पीटाई कर उसे खाई में फेंका।
घटना के तीन दिन बाद भी इस मामले मेें राजस्व पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार को राजस्व निरीक्षक कांडाखाल आरएल डोभाल धारकोट पथियाणा गांव पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की।
राजस्व निरीक्षक डोभाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गढ़सिनवाल गांव के प्रधान आनंद सिंह सजवाण, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, जयवीर लाल आदि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।