फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   dor-to door garbage collection charges will be rs. 30 per month

अब कूड़ा उठाने के देने होंगे 30 रुपये

Tue, 22 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 22 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शहर के हर घर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 30 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। एक साल के लिए योजना प्रयोग के तौर पर शुरू कर इसकी जिम्ममेदारी किसी संस्था को दी जाएगी। सदस्यों ने मांग की है कि चंबा नगर पंचायत से व्यवस्था पर तैनात ईओ को नई टिहरी में भी अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाए।

विज्ञापन


मंगलवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि कूड़ा उठाने के लिए प्रत्येक परिवार से तीस रुपये लिए जाएंगे। हालांकि सभासद विजय कठैत ने इसमें प्रतिवर्ष दस प्रतिशत बढ़ोत्तरी किए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


बोर्ड में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नई टिहरी में वर्तमान में जो ईओ कार्यरत हैं,  वे पालिका को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए चंबा से व्यवस्था पर यहां तैनात ईओ को यहां की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मांग है गई है। बोर्ड ने कोटी कालोनी में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी के टॉल के लिए प्रशासन से मांग की गई है कि स्टाल में समय-समय पर लकड़ी उपलब्ध करवाने के लिए वन विभाग को निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही निर्णय लिया गया है कि होर्डिंग्स के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी और ठेकेदार के माध्यम से यह कार्य करवाया जाएगा। बैठक में सभासद चिरंजीव तिवाड़ी, गिरीश घिल्डियाल, मानवेंद्र रावत, उर्मिला महर, भुवनेश्वरी उनियाल, कुसुम चौहान, ईओ एलम दास, हयात सिंह रौतेला, यूडी तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed