फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एटीएम नंबर पूछ खाते से उड़ाए 49 हजार

एटीएम नंबर पूछ खाते से उड़ाए 49 हजार

Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूछ खाते से उड़ाए 49 हजार
चंबा (टिहरी)। जिले में साइबर ठगी के मामलों में तेजी आ गई है। नई टिहरी के बाद अब चंबा में भी साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड आर्मी कर्मचारी से फोन पर एटीएम की डिटेल्स लेकर उनके खाते से 48999 रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

खाताधारक कुंवर सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। उन्होंने अपना एटीएम नंबर उन्हें बता दिया। उसके तुरंत बाद ही ठगों ने उनके बैंक खाते से 48999 रुपये की रकम निकाल ली। खाते से पैसे कटने की जानकार मिलते ही उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस की साइबर सेल ने संबंधित कंपनी को सूचना देकर पेमेंट रुकवा दी है। विवेचना अधिकारी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ठगी की 90 प्रतिशत धनराशि सात से 21 दिन के भीतर खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed