{"_id":"5b6096534f1c1ba23e8b46d4","slug":"15330565871340-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल सील, 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल सील, 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। होटल में नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़े जाने के विरोध में मंगलवार को चमियाला बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहा, जबकि घनसाली बाजार खुला रहा। एक समुदाय विशेष की दुकानें बंद रही। बीते दिन घनसाली बाजार की दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिस होटल में युवक व नाबालिग पकड़े गए उसे पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस ने होटल के दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
बीते दिन घनसाली के एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़े जाने के बाद बवाल मच गया था। आक्रोशित भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया था। बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला था। मंगलवार को समुदाय विशेष की दुकानों को छोड़कर घनसाली बाजार खुला रहा। बाजार में रोजमर्रा की तरह गतिविधियों चलती रही। घटना के विरोध में सुबह 10-11 बजे तक चमियाला बाजार एक घंटे तक सांकेतिक रूप से बंद रहा। बालगंगा के तहसीलदार मोहन लाल आर्य के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन होना जरूरी है। बाहरी व्यक्तियों को अपना घर किराए पर देने की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि होटल को सील कर दिया है। नाबालिग लड़की व युवक को होटल में किस आधार पर कमरा दिया गया इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए होटल के सभी दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष नत्थ सिंह रमोला, राम कुमार कठैत, हितराम ममगांई, बीना नेगी, गैणा सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र रतूड़ी उपस्थित रहे।
कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं : एसएसपी
एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने तहसील सभागार में घनसाली के व्यापारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। समुदाय विशेष के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वह अपने प्रतिष्ठान कभी भी खोल सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि बीते दिन अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष पारेश्वर प्रसाद बड़ोनी, चंद्र किशोर मैठाणी, विनोद रावत, परमवीर पंवार, खुशहाल सिंह रावत, अंबिका कंसवाल, विजय कुमांई आदि उपस्थित रहे।