फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   12वीं की छात्राओं ने प्रधानाचार्य से की शिकायत

12वीं की छात्राओं ने प्रधानाचार्य से की शिकायत

Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
12वीं की छात्राओं ने प्रधानाचार्य से की शिकायत

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं को अपशब्द कहने और उनके साथ गलत हरकतें करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रधानाचार्य से आरोपी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है। छात्राओं की ओर से आरोप लगाने पर शिक्षक ने भी स्कूल छोड़ दिया।
विद्या मंदिर इंटर कालेज की 12वीं की छात्राओं ने रसायन विज्ञान के शिक्षक पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानाचार्य को दी लिखित शिकायत में कहा कि शिक्षक क्लास रूम में अश्लील भाषा का प्रयोग कर उन्हें घर पर ट्यूशन आने का दबाव बनाता है। कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक घर पर ट्यूशन पढ़ाते समय भी गलत हरकतें करते हैं। छात्राओं की शिकायत पर मंगलवार को अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत देते हुए आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक को तीन दिन में नहीं हटाया गया, तो छात्राओं के साथ होने वाली किसी भी घटना के लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने वालों में अभिभावक राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, हंस लाल, दौलत सिंह, शूरवीर सिंह, भगवान सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, जबर सिंह, उदय सिंह, विशन सिंह आदि शामिल थे। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षक से पूछताछ की गई। इसके बाद शिक्षक ने लिखित रूप में स्कूल छोड़ने की बात कही है। प्रबंधक चंद्र किशोर मैठाणी ने कहा कि शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो यह गंभीर मामला है। जल्द ही पीटीए की बैठक बुलाई दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी शिक्षक ने कहा कि क्लास में अनुशासन बढ़ाने और पढ़ाई पर जोर देने के कारण ही ऐसे गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed