फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मेहंदी में शामिल होने आए मेहमानों के चार वाहन जलकर हुए राख

मेहंदी में शामिल होने आए मेहमानों के चार वाहन जलकर हुए राख

Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मेहंदी में शामिल होने आए मेहमानों के चार वाहन जलकर हुए राख
थत्यूड़ (टिहरी)। पालीगाड़ पट्टी के सिर्वा गांव में रविवार रात को शादी की मेहंदी में शामिल होने आए मेहमानों के चार वाहन जलकर राख हो गए। वाहनों में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। वाहन स्वामियों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बोलेरो, मैक्स वाहन स्वामी गजेंद्र प्रसाद गौड़ निवासी कैंट भूयासारी, अल्टो वाहन स्वामी मुकेश रावत, बाइक स्वामी अमित पंवार, बिपिन डबराल तीनों निवासी नौगांव उत्तरकाशी मेहंदी में शामिल होने के लिए सिर्वा गांव आए थे। रात को गांव से 250 मीटर दूर सड़क पर चारों लोग वाहन खड़े किए थे। सुबह तीन बजे एक ट्रक ईट लेकर सिर्वा गांव पहुंचा, तो उसके चालक व क्लीनर ने लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण और वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे, तब तक सभी वाहन जलकर राख हो गए थे। थानाध्यक्ष सुधांशु कौशिक ने बताया कि वाहन स्वामियों की ओर से घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बावजूद पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed