{"_id":"56f569654f1c1b1c78f14d6e","slug":"coty-is-the-third-day-in-the-village-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी गांव में तीसरे दिन हो रही है पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी गांव में तीसरे दिन हो रही है पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ते ही जाखणीधार क्षेत्र में पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। कोटी गांव कि स्थिति यह है कि वहां तीसरे दिन सप्लाई दी जाती है, जिससे ग्रामीण स्रोत पर ही निर्भर हैं। ग्रामीणों को तड़के चार से रात 11 बजे तक स्रोतों पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
जाखणीधार क्षेत्र के दर्जनों गांव में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। लोगों को बमुश्किल पानी मिल रहा है। कोटी गांव के लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां देवलसारी पंपिंग योजना से तीसरे दिन सप्लाई दी जा रही है, वह भी पर्याप्त नहीं है। जिससे ग्रामीणों को गांव के पास स्थित स्रोत पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्रोत पर पानी कम होने से लोग सुबह चार से रात 11 बजे तक पानी का इंतजार करने को मजबूर हैं। गांव के रतन सिंह पंवार ने बताया कि ढाई हजार की आबादी वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रही है। कोश्यार पंपिंग योजना का निर्माण कार्य अधर में होने से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही है। उन्होंने पंपिंग योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव में पेयजल समस्या है, तो प्रधान एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव भेज सकते हैं। प्रस्ताव आने पर वहां जल्द टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।
-नमित रमोला, ईई, जल संस्थान नई टिहरी।