फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Corona also overshadowed Holi items

होली के सामान पर भी कोरोना का साया

Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona also overshadowed Holi items
कोरोना वायरस का खौफ जिले में लोगों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि होली के त्योहार को लेकर भी लोगों में अधिक उत्साह नहीं है। होली के रंगों और पिचकारियों की खरीदारी करने में भी लोग एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन

टिहरी जिले में होली के दौरान पिछले साल तक जहां बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों खूब रौनक देखने को मिलती थी वही इस बार में सन्नाटा पसरा हुआ है। होली के रंग विक्रेता विजयपाल राणा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण इस बार होली पर पिछले वर्षों की तुलना में रंग की 30 से 35 प्रतिशत बिक्री कम हो रही है। कमोवेश यही स्थिति मिठाई की दुकानों पर भी बनी है। व्यापारी मदन चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मावा की बिक्री 20 प्रतिशत तक कम हुई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिले में भी बाजारों में रौनक गायब है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के व्यापारी सुरेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि होली के लिए 60 हजार रुपये के रंग, पिचकारी आदि सामान मंगाया गया, लेकिन अभी तक पांच हजार रुपये तक की बिक्री नहीं हो पाई है। कोरोना के भय के चलते रंग, पिचकारी, पानी के गुब्बारों की बिक्री ना के बराबर है। जबकि बीते वर्ष, तीन बार सामान मंगाना पड़ा था। ऊखीमठ के व्यापारी राम स्वरूप त्रिवेदी, कलम सिंह रावत, महावीर रावत ने बताया कि कोरोना के चलते पहले से ही डिमांड कम की थी, लेकिन जितना सामान भी मंगाया है, उसका दस फीसदी भी नहीं बिक पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed