फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Contract health workers will start an indefinite strike

बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी

Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Contract health workers will start an indefinite strike
स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए दो संविदा कर्मियों की बहाली नहीं होने से नाराज एनएचएम कर्मचारी संघ ने 21 सितंबर से जिले में बेमियादी हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी चंबा में संविदा पर कार्यरत अंजलि सती और फकोट में कार्यरत आशा कार्यकर्ता रुकमणि डबराल पर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया था, जिससे नाराज एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने दोनों कर्मियों की सेवा बहाली की मांग को लेकर डीएम और सीएमओ को दिए ज्ञापन में 21 सितंबर तक सेवा बहाली नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिजल्वाण ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में दोनों कर्मियों ने कोविड-19 में बेहतर कार्य किया। वे 15 साल से सेवाएं दे रही थी, लेकिन विभाग ने उन्हें पद से हटाकर उनकी आजीविका छीन ली है। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने कहा कि मामले डीएम ही कोई निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed