{"_id":"6065d2ef8ebc3ee63a17b52d","slug":"congressmen-start-protesting-for-deployment-of-doctors-and-road-construction-new-tehri-news-drn3752694102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की तैनाती और सड़क निर्माण के लिए कांग्रेसियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की तैनाती और सड़क निर्माण के लिए कांग्रेसियों का धरना शुरू
विज्ञापन
घनसाली के बालगंगा तहसील में धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती करने, सड़कों का डामरीकरण और निर्माण करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार से बालगंगा तहसील मुख्यालय लाटा (चमियाला) में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्या के निराकरण की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को चमियाला बाजार से नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे और धरना शुरू किया। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। छतियारा-खवाड़ा, थाती-मेड, थाती-तितरूणा सड़क का डामरीकरण करने, कंडारस्यू-स्यूरा मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों का काश्तकारों को मुआवजा भुगतान करने, अमरसर से पोणा बछणगांव तक सड़क निर्माण करने की मांग की गई। पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पड़ी हैं।
पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा कि प्रवासियों को सरकार रोजगार नहीं दे पाई, जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। धरना देने वालों में बालगंगा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, शहर अध्यक्ष प्यार सिंह बिष्ट, ममता पंवार, मुन्नी देवी, रुचि सेमवाल, डा. प्रकाश, कुंवर सिंह रावत, प्रकाश रतूड़ी, जसवीर नेगी, पूरब सिंह पंवार, आनंद व्यास आदि मौजूद थे।