फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen fast in protest against poor health services

लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने किया उपवास

Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Congressmen fast in protest against poor health services
लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास पर बैठे रहे। उन्होंने सरकार से प्रत्येक जिला अस्पताल में 50 वेंटिलेटर, 100 ऑक्सीजन बेड, 200 आईसीयू बेड, ब्लड बैंक और जीवन रक्षक दवाइयां आवश्यक रूप से आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक उपाध्याय के नेतृत्व में जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचे। अस्पताल परिसर में सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक उपवास पर बैठे रहे। कोरोनकाल में लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताई। कहा अस्पतालों में आक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण लोगों को जान गवानी पड़ रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने सरकार को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। देहरादून, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और हल्द्वानी में भी कोविड मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में टिहरी जैसे जिलों की स्थिति समझी जा सकती है।
विज्ञापन

सरकार से कोरोना संक्रमण काल में प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 7000 रुपये प्रतिपूर्ति सहायता राशि देने, बैंक ऋण की वसूली पर रोक लगाने, स्कूल फीस माफ करने, 2006 के वनाधिकार कानून को लागू करने, मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने की मांग की। उपवास पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, आनंद सिंह बेलवाल, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, सतीश चमोली, लखबीर चैहान, दीपक चमोली, मोहित रावत बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed