फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress burns effigy of government in support of UPNL employees

Tehri News: उपनल कर्मियों के समर्थन कांग्रेस ने फूंका सरकार पुतला

Sun, 23 Nov 2025 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 23 Nov 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of government in support of UPNL employees
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उपनल कर्मियों की मांगों को समर्थन करते हुए कांग्रेस ने नरेंद्रनगर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मियों की हड़ताल रोक लगाए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नरेंद्रनगर जिलाध्यक्ष मनवीर नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर गए उपनल व आउटसोर्स कर्मियों पर एस्मा लगाकर नो वर्क-नो पे की नीति लागू की है। न्यायालय के आदेशों के बाद भी सरकार उपनल कर्मियों का नियमितिकरण नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

उपनल और आउटसोर्स कर्मी लंबे समय न्यूनतम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। कहा कि कांग्रेस उपनल कर्मियों और उनके परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, जयपाल नेगी, मानवेंद्र रागड़, कोमल दास, मुकेश, रविंद्र नेगी, देवेंद्र मोहन, संजय, प्रवीण, कमल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed