फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chilies, turmeric, and sweets found to be substandard during Food Safety Department inspection.

Tehri News: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिर्च, हल्दी और मिठाइयां मिली खराब

Sat, 16 May 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 16 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Chilies, turmeric, and sweets found to be substandard during Food Safety Department inspection.
खराब गुणवत्ता पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
विज्ञापन

नई टिहरी। चारधाम यात्रा मार्ग के बाजारों में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोबाइल फूड लैब वैन के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 155 नमूनों की जांच की गई जिसमे से 31 खाद्य पदार्थ खराब मिले। दुकानदारों को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
सहायक आयुक्त प्रमोद सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में नरेंद्रनगर, आगराखाल , जाजल, खाड़ी, चंबा, कमांद कंडीसौड़ बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, मिठाइयां, बेसन और मसालों के 31 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित दुकानदारों को मौके पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया अलग-अलग दुकानाें से संदेह के आधार पर आंवला स्क्वैश, अरहर दाल, जीरा, दही, अचार समेत कुल नौ खाद्य पदाथों के सैंपल भरकर राजकीय प्रयोगशाला में जाचं को भेजे गए है। टीम में उपायुक्त खाद्य विश्लेषणशाला बीरेन सिंह मित्तल, कनिष्ठ विश्लेषक अनुराग व सहायक श्रीचंद कुमाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed