फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cash crops unable to reach the road

Tehri News: नकदी फसल नहीं पहुंच पा रही सड़क तक

Sat, 19 Sep 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Cash crops unable to reach the road
श्रीपुर-ल्वारखा-धौलागिरी मोटर मार्ग नहीं बनने से दिक्कत
विज्ञापन

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना पट्टी में श्रीपुर-ल्वारखा-धौलागिरी मोटर मार्ग शासनादेश जारी होने के 10 साल बाद भी नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को पैदल दूरी नापने से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपनी नकदी फसल सड़क तक पहुंचाने में सबसे अधिक समस्या उठानी पड़ती है।
जौनपुर के ज्येष्ठ प्रमुख जयकृष्ण उनियाल ने बताया कि श्रीपुर-ल्वारखा-धौलागिरी सड़क की मांग वर्षों से की जा रही है। वर्ष 2015-16 में सड़क का शासनादेश भी जारी किया गया था। बावजूद अभी तक लोनिवि 4.5 किमी सड़क नहीं बना पाया है जिससे ग्रामीणों को साढ़े तीन किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के काश्तकार अदरक, अरबी, वींस, चौलाई, लहसून, मटर और आलू आदि नकदी फसल उगाते हैं लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने के कारण खराब रास्तों से फसल सड़क तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाती है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ प्रमुख ने कहा कि गांव के बच्चाें को जंगली जानवरों के भय का सामना करते हुए दो से ढ़ाई किमी जंगल का रास्ता तय कर स्कूल जाना पड़ रहा है। सड़क सुविधा से वंचित मथेट, नारायण गांव, ल्वारखा और धौलागिरी गांव की 800 से अधिक की आबादी लंबे समय से सड़क की मांग करती आ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीपुर-ल्वारखा-थौलागिरी मोटर मार्ग वन भूमि के कारण लटका हुआ है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
- आदर्श गोपाल, ईई लोनिवि थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed