फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case against husband, Susar and Devar in case of woman's death

महिला की मौत के मामले में पति, सुसर और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Case against husband, Susar and Devar in case of woman's death
जौनपुर ब्लाक के सतेंगल गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सतेंगल गांव निवासी उम्मेद सिंह राणा की पत्नी नीमा देवी (30) का शव 31 अक्तूबर को खेत मेें झांडियों के बीच संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। हटवाल गांव निवासी मृतका के पिता भरत सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा था कि नीमा की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया। उनकी बेटी की शादी 2010 में हो गई थी। शादी के बाद बच्चे न होने पर उसका पति, ससुर और देवर अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि मृतक नीमा देवी के पिता की तहरीर के आधार पर उसके पति, ससुर और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed