फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boradi defeated Ranichauri in volleyball

Tehri News: वॉलीबाल में बौराड़ी ने रानीचौरी को हराया

Wed, 23 Nov 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Boradi defeated Ranichauri in volleyball
चंबा ब्लॉक में खेल महाकुंभ की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बौराड़ी विजेता और रानीचौरी उपविजेता बना। बुधवार को बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ की अंडर-21 की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने बताया कि बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में ऋषभ प्रथम, अभिषेक द्वितीय और बालिका वर्ग में ऋषिता प्रथम और शिखा पुंडीर दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भी ऋषभ प्रथम, आर्यन द्वितीय रहा। 5000 मीटर की दौड़ में रवि डबराल प्रथम, गौरव उनियाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम और सोनम द्वितीय रही। बालक वर्ग की लंबीकूद में अंशुल भंडारी प्रथम, रविंद्र सिंह द्वितीय, बालिका वर्ग में रेशमा प्रथम और मानवी द्वितीय रही। महाकुंभ की फुटबाल स्पर्धा बौराड़ी स्टेडियम में खेली गई। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में न्यू दरबार ने सेंट एंथोन स्कूल को 3-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग के मैच में चंबा फेडरेशन क्लब ने सेंट एंथोनी को हराया। निर्णायक के रूप में खेल समन्वयक यशपाल रावत, अरविंद पंवार, प्रेमचंद मैंदोली, मुकेश उनियाल, भरतराम बडोनी, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गुनसोला, प्रशांत उनियाल, सभासद शक्ति जोशी और अंकित सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed